New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

चॉकलेट-बॉर्डर फ़्लिटर (Chocolate-Bordered Flitter)

  • चॉकलेट-बॉर्डर फ्लिटर हाल ही में खोजी गई *तितली की एक नई प्रजाति* है। इसकी खोज उत्तरी सिक्किम के ज़ोंगु में की गई, जिसके बाद इसका वैज्ञानिक नाम ज़ोग्राफेटस डोज़ोंगुएन्सिस रखा गया।
  •  यह सुनहरी पीले रंग की तितली है, जिसके पंखों की कैनारी भूरे रंग की धब्बों वाली होती हैं। इन तितलियों की शारीरिक बनावट भिन्न होती है तथा नर की आंतरिक संरचना में भी अंतर पाया जाता है।
  •  इस प्रजाति के सबसे करीबी संबंधी ग्वांगडोंग में ज़ोग्राफेटस पांगी तथा हैनान में ज़ोग्राफेटस हैनानेंसिस हैं। ये दोनों स्थान हांगकांग के करीब दक्षिण-पूर्वी चीन में अवस्थित हैं।
  •  इसका उल्लेख भारतीय तितलियों की वेबसाइट पर किया गया है, जिसका प्रबंधन नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज़ (NCBS), बेंगलुरु द्वारा किया जाता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR