New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

क्लाइमेट इक्विटी मॉनिटर (Climate Equity Monitor)

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ‘क्लाइमेट इक्विटी मॉनिटर’ डैशबोर्ड की शुरुआत की है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन के विषम प्रभावों को स्वीकारने, उत्सर्जन में असमानता, ऊर्जा एवं संसाधनों की खपत और विभिन्न देशों की वर्तमान जलवायु नीतियों का आकलन करने के लिये एक ऑनलाइन मंच प्रदान करेगा।
  • इस पहल का उद्देश्य, विकसित देशों एवं वैश्विक गैर-सरकारी संगठनों के उन विमर्शों को खारिज करना है, जो लगातार विकासशील देशों से अधिक प्रतिबद्धता और कार्रवाई की मांग करते हैं। यह आकलन आई.पी.सी.सी. के संचयी उत्सर्जन और कार्बन बजट की अवधारणा को भी बल देगा।
  • इस डेशबोर्ड का विकास ‘एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन’ (MSSRF), चेन्नई तथा ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज़’ (NIAS) बेंगलुरु ने अन्य स्वतंत्र शोधकर्ताओं के साथ मिलकर किया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR