New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

रंग क्रांति (Colour Revolution)

  • रंग क्रांति पूर्वी यूरोप के पूर्व साम्यवादी देशों में 2000 के दशक में प्रारंभ हुए विद्रोहों की श्रृंखला को संदर्भित करता है किंतु मध्य पूर्व और एशिया में लोकप्रिय आंदोलनों के संदर्भ में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
  • इसके तहत स्वतंत्र चुनाव तथा सत्तावादी नेताओं को हटाने के लिये बड़े पैमाने पर आंदोलन हुए। इन श्रृंखला में शामिल अन्य क्रांतियाँ हैं-
    • ऑरेंज क्रांति: यह नवंबर 2004 से जनवरी 2005 के बीच यूक्रेन में हुए विरोध प्रदर्शनों को संदर्भित करती है।
    • ट्यूलिप क्रांति: इसे पहली किर्गिज़ क्रांति भी कहा जाता है। इसके कारण वर्ष 2005 की शुरुआत में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति को पद से हटा दिया गया था।
    • जैस्मिन क्रांति: यह क्रांति ट्यूनीशिया में दिसंबर 2010 से जनवरी 2011 के बीच घटित हुई। यह विद्रोह देश में अंतर्निहित भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, मुद्रास्फीति और राजनीतिक स्वतंत्रता की कमी के विरोध में था।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR