New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

साइकस पेक्टिनाटा (Cycas pectinata)

  • साइकस पेक्टिनाटा साइकाडेसी (Cycadaceae) परिवार से संबंधित एक सदाबहार व ताड़ जैसा वृक्ष है। इसमें परागण द्वारा खुली हवा में अनिषेचित बीजों का प्रत्यक्ष निषेचन होता है।
  • यह सबसे प्राचीन जिम्नोस्पर्म में से एक हैं जो संभवतः 300-325 मिलियन वर्ष पहले कार्बोनिफेरस काल (Carboniferous Period) के अंत में उत्पन्न हुए और जुरासिक-क्रेटेशियस काल (Jurassic-Cretaceous Period) के दौरान सबसे अधिक विविधता तक पहुंच गए।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में सुभेद्य (Vulnerable) के रूप में सूचीबद्ध है।
  • साइकस पेक्टिनाटा में निहित आनुवंशिक जानकारी इसे वैज्ञानिक अनुसंधान और संरक्षण के लिये मूल्यवान बनाती है।
  • हालिया अध्ययन से पता चला है कि हिमालयी देशों में साइकस पेक्टिनाटा के अस्तित्व को एक सजावटी पौधे के रूप में संग्रह करने और निवास स्थान के विनाश से अत्यधिक खतरा है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR