धनु यात्रा उड़ीसा में पौष माह में 11 दिनों तक मनाया जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थिएटर है।
यह नाट्य अभिनय देवकी एवं वासुदेव के भव्य विवाह समारोह के साथ शुरू होकर भगवान कृष्ण द्वारा कंस वध पर समाप्त होता है।
भारतीय स्वतंत्रता का जश्न मनाने के उद्देश्य से पहली बार वर्ष 1948 में धनु यात्रा का प्रदर्शन किया गया था जो अन्यायपूर्ण ब्रिटिश शासन पर भारतीयों की जीत का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व करता था।
हाल ही में ओडिशा के जीरा नदी के तट पर स्थित बारगढ़ में धनु यात्रा की शुरुआत की गयी।