New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

ई-श्रम पोर्टल (e-Shram Portal)

  • श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय ने ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया है। यह पोर्टल देश में असंगठित कामगारों (NDUW) का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने में मदद करेगा। इस पोर्टल पर पंजीकरण पूर्णतः नि:शुल्क है।
  • सरकार का लक्ष्य इस पोर्टल पर 38 करोड़ असंगठित कामगारों जैसे निर्माण कार्य में संलग्न मज़दूर, प्रवासी कार्यबल, रेहड़ी-पटरी वाले तथा घरेलू कामगारों आदि को पंजीकृत करना है। इसके तहत श्रमिकों को 12 अंकों की विशिष्ट संख्या वाला एक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जो उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल होने तथा लाभ प्राप्त करने में मदद करेगा।
  • पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण श्रम मंत्रालय, राज्य सरकारों, व्यापार संघों तथा सी.एस.सी. के समन्वय से किया जाएगा। श्रमिकों को पोर्टल पर पंजीकरण करने के संबंध में सहायता प्रदान करने तथा प्रश्नों के समाधान के लिये एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर-14434 भी शुरू किया जाएगा।
  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक असंगठित कामगार के लिये मृत्यु या स्थायी शारीरिक विकलांगता की स्थिति में दो लाख रुपए तथा आंशिक शारीरिक विकलांगता की स्थिति में एक लाख रुपए के दुर्घटना बीमा योजना की सुविधा प्रदान की गई है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR