New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

ई.एस.जी. फंड्स (ESG Funds)

  • ‘ई.एस.जी. फंड्स’ से आशय एन्वायरंमेंट, सोशल और गवर्नेंस फंड (Environment, Social and Governance Fund) से है। वर्ष 2018 के बाद से भारत में ये फंड्स निरंतर लोकप्रिय होते जा रहे हैं।
  • ई.एस.जी. फंड्स म्यूचुअल फंड्स का ही एक प्रकार होते हैं। ये कम्पनियों में निवेश हेतु गैर-वित्तीय कारकों यथा– पर्यावरणीय, सामाजिक तथा गवर्नेंस सम्बंधी मुद्दों को आधार बनाते हैं।
  • एस.बी.आई. मैग्नम इक्विटी ई.एस.जी. फंड, अवेंडस इंडिया ई.एस.जी. फंड, क्वांटम इंडिया ई.एस.जी. इक्विटी फंड, एक्सिस ई.एस.जी. आदि भारत में कार्यरत कुछ प्रमुख ई.एस.जी. फंड्स हैं।
  • इन ई.एस.जी. फंड्स को सेबी द्वारा विनियमित किया जाता है। प्रत्येक ई.एस.जी. फंड किसी कम्पनी में निवेश करते वक्त स्वयं के द्वारा निर्धारित मानदंडों का अनुसरण करता है। यानी इनके द्वारा अपनाई जाने वाली निवेश नीति हेतु किसी संस्था द्वारा एक समान मानदंड घोषित नहीं किये गए हैं।
  • ई.एस.जी. निगमित-सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से वृहद संकल्पना है। ई.एस.जी. निवेश का लाभ यह होता है कि इसे प्राप्त करने हेतु कम्पनियाँ अपनी पर्यावरणीय, नैतिक व सामाजिक ज़िम्मेदारियों को अधिक सक्रियता से निभाती हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR