New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

हॉग प्लम (Hog Plum)

  • हॉग प्लम सामान्यता हरे कच्चे आम के समान दिखाई देने वाला एक फल है जो कच्चे आम की तुलना में अधिक खट्टा होता है। इसमें पल्प की मात्रा बहुत कम होती है। इसे हिंदी में अंबर या अमरा कहा जाता है जिसका उपयोग कई व्यंजनों में एक महत्वपूर्ण खट्टे एजेंट के रूप में किया जाता है।
  • हॉग प्लम को वैज्ञानिक रूप से एनाकार्डिएसी परिवार के सदस्य के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो काजू एवं आम के साथ स्थान साझा करता है। पोषक तत्वों का एक महत्वपूर्ण स्रोत होने के साथ-साथ इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। यह फेनोलिक यौगिकों, प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट व खनिजों से भरपूर है तथा इसमें एस्कॉर्बिक एसिड, मैलिक एसिड, कैल्शियम व फास्फोरस भी पाए जाते हैं।
  • यह पाचन में सहायता करता है तथा इसमें एंटीडायबिटिक गुण भी होते हैं। यह कैंसर के उपचार में उपयोग किये जाने वाले हेमेटाइट (लौह अयस्क) नैनोकणों को तैयार करने में मदद कर सकता है जो स्तन कैंसर कोशिकाओं को नियंत्रित करने में सफल पाए गए थे।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR