New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

होलोपोर्टेशन (Holoportation)

  • लॉस एंजेल्स स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी पी.ओ.आर.टी.एल. ने होलोपोर्टेशन के लिये फोन बूथ-आकार की एक मशीन का निर्माण किया है, जो कृत्रिम बुद्धिमता (AI) का प्रयोग कर होलोग्राम के माध्यम से मशीन उपयोगकर्ताओं को वास्तविक समय में किसी अन्य जीवित या मृतक व्यक्ति के रिकॉर्ड किये गए होलोग्राम के साथ बात करने तथा आँकड़े एकत्र करने में सक्षम है।
  • होलोपोर्टेशन, संवर्धित और आभासी वास्तविकता के साथ टेलीप्रिज़ेंस के लिये सुरक्षित एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन सिस्टम है। यह 3-डी कैमरों द्वारा वास्तविक समय में व्यक्ति एवं वस्तुओं सहित संपूर्ण स्थान के उच्च-गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन को सम्भव बनाती है, जो आभासी होते हुए भी वास्तविक प्रतीत होता है। कोई व्यक्ति इसमें लगे 3-डी कैमरे की सहायता से अपना होलोग्राम रिकॉर्ड कर उसे अन्य व्यक्ति को भेज सकता है।
  • यह मानवाकार मशीन, 7 फीट लंबे, 5 फीट चौड़े और 2 फीट गहरे उपकरणों से युक्त है। इस उपकरण के बाईं व दाईं तरफ फ्रंट बेज़ल पर दो स्पीकर लगे हुए हैं, जो आवाज़ को रिकॉर्ड करते हैं। कैमरे में मोशन कैप्चर नामक एक फ़ीचर होता है, जो किसी व्यक्ति के मशीन के सामने आते ही स्वचालित हो जाता है।
  • जब मशीन के सामने किसी भी प्रकार की कोई गतिविधि होती है, तो मशीन इस गतिविधि के सभी लक्षणों को त्रिआयामी ढंग से कैप्चर कर लेती है। उपयोगकर्ता फोन या स्मार्ट टैबलेट पर एक ऐप के माध्यम से डिवाइस को एक्सेस कर सकता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR