New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

हुकबलाहप आंदोलन (Hukbalahap Movement)

  • ‘हुकबलाहप’ फिलीपींस में एक साम्यवादी नेतृत्व वाला किसान-आधारित आंदोलन था। इसकी जड़ें पूर्व-औपनिवेशिक युग की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक असमानताओं में निहित थीं। इसे हुक विद्रोह भी कहा जाता है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1940 के दशक में जापानी सेना से फिलीपींस की सुरक्षा करने के लिये की गई थी। इस लोकप्रिय, सुव्यवस्थित, उच्च प्रशिक्षित बल का उद्देश्य युद्ध समाप्त होने के पश्चात सत्ता पर कब्जा करना था।
  • हालाँकि, यू.एस. और हुक्स के बीच अविश्वास बढ़ने से यू.एस. सेना और विद्रोहियों के मध्य गंभीर टकराव हुआ। इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी सेना द्वारा समर्थित फिलीपींस सरकार ने विद्रोहियों को निरस्त्र कर नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
  • बाद में, राष्ट्रपति के रूप में रेमन मैग्सेसे ने वर्ष 1954 में एक हुक -विरोधी अभियान 'ऑपरेशन थंडर-लाइटिंग' का नेतृत्व किया।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR