यूरोप के पूर्व-वाद्य युग में विकसित ‘हंगर स्टोन' एक प्रकार के हाइड्रोलॉजिकल लैंडमार्क हैं जो सामान्यता मध्य यूरोप में पाए जाते हैं। ये पत्थर अकाल इतिवृत्त और चेतावनी के रूप में कार्य करते हैं।
ये पत्थर वर्तमान पीढ़ी को प्राचीन समय में पड़े भीषण अकालों की याद दिलाते हैं। ऐसा माना जाता है कि नदियों के जलस्तर में गंभीर गिरावट के परिणामस्वरूप पड़े अकाल को चिन्हित करने के लिये पूर्वजों ने इन्हें नदियों में समाहित किया था।
इनमें से कई हंगर स्टोंस पर एक अनूठी नक्काशी की गई है जो लोगों को सजग करती है कि नदी जल-स्तर के इस बिंदु पर पहुँचने पर भोजन की उपलब्धता प्रभावित होगी।
वर्तमान में ये पत्थर नदियों के जलस्तर में अत्यधिक कमी के कारण दिखाई देने लगे हैं। यूरोपीय आयोग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार यूरोप आधी सहस्राब्दी में पड़े सबसे भयानक सूखे का सामना कर रहा है।