New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

हाइपनिया इंडिका तथा हाइपनिया बुलैटा (Hypnea Indica and Hypnea Bullata)

  • भटिंडा स्थित पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के समुद्री जीवविज्ञानियों ने समुद्री शैवाल की दो नई प्रजातियों ‘हाइपनिया इंडिका’ तथा ‘हाइपनिया बुलैटा’ की खोज की है। ये दोनों समुद्री शैवाल हाइपनिया वर्ग या लाल समुद्री शैवाल से संबंधित हैं।
  • हाइपनिया इंडिका की खोज तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा गुजरात के पाटन एवं शिवराजपुर से की गई, जबकि हाइपनिया बुलैटा की खोज कन्याकुमारी तथा दीव से की गई।
  • हाइपनिया वर्ग में कैल्केरियास, इरेक्ट तथा ब्रांकेड लाल समुद्री शैवाल को शामिल किया जाता है। इन दोनों प्रजातियों का प्रयोग जेली और आइसक्रीम उत्पादन में संभावित रूप से कच्चे माल के रूप में हो सकता है। दो नई प्रजातियों को शामिल करने के पश्चात् इन प्रजातियों की कुल संख्या 63 हो जाएगी।
  • ये तट के समीप अंतर्ज्वारीय क्षेत्रों में विकसित होते हैं। ये वे क्षेत्र हैं जो उच्च ज्वार के दौरान जलमग्न तथा निम्न ज्वार के समय जलमुक्त हो जाते हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR