New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

इबिसबिल (Ibisbill)

  • इबिसबिल रिकर्वविरोस्ट्रिडे परिवार से संबंधित जल पक्षी है जिसके पैर लंबे, अपेक्षाकृत छोटा सिर और चोंच लंबी एवं पतली होती है।
  • यह अपनी लंबी, लाल एवं नीचे की ओर घुमावदार चोंच का उपयोग धाराओं एवं तालाबों के किनारे पत्थरों के नीचे भोजन की खोज के लिये करता है।
  • वक्ष स्थल पर काली पट्टी एवं चेहरे पर मुखौटे के साथ यह सिलेटी रंग का होता है। यह भारत के हिमालयी क्षेत्र में 3000 मीटर या उससे अधिक की ऊँचाई पर अपना घोसला बनाता है।
  • आई.यू.सी.एन. की लाल सूची में इसे ‘कम चिंताजनक’ श्रेणी में शामिल किया गया है। वर्तमान में हिमालयी क्षेत्र में रेत खनन तथा अन्य मानवजनित गतिविधियों के कारण इसके आवास का विखंडन हो रहा है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR