New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

भारतीय संस्कृति पोर्टल (Indian Culture Portal)

देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये भारतीय संस्कृति पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसे संस्कृति मंत्रालय द्वारा आई.आई.टे. बॉम्बे के सहयोग से विकसित किया गया है।

  • इस पोर्टल को प्रधानमंत्री के 'डिजिटल इंडिया इनीशिएटिव' के हिस्से के रूप में देश-विदेश में भारत की सांस्कृतिक विरासत की सूचनाएँ उपलब्ध कराने के लिये शुरू किया गया है।
  • यह भारत सरकार का पहला अधिकृत पोर्टल है जहाँ संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न संगठनों तथा सांस्कृतिक संसाधनों से सम्बंधित जानकारी सिंगल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
  • पोर्टल पर भारत की मूर्त तथा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत से सम्बंधित सूचनाएँ हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगी।
  • पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री में पुस्तकें, पांडुलिपियाँ, दुर्लभ पुस्तकें, वाद्ययंत्र तथा कलाकृतियों के साथ-साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल भारतीय स्थलों की जानकारियाँ और विभिन्न राज्यों के व्यंजनों, त्यौहारों, लोक कला और शास्त्रीय कला से सम्बंधित चित्र व विवरण शामिल हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR