New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

अंतर्राष्ट्रीय मानसून परियोजना कार्यालय (International Monsoons Project Office)

  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ‘अंतर्राष्ट्रीय मानसून परियोजना कार्यालय’ (International Monsoons Project Office) का शुभारंभ किया गया। पहले पाँच वर्ष के लिये इस कार्यालय की मेजबानी ‘भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) पुणे द्वारा की जाएगी, जो भारत सरकार के ‘पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय’ के अंतर्गत एक संस्‍थान है।
  • इसकी स्थापना राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिये मॉनसून के महत्त्व को संदर्भित करती है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय मॉनसून अनुसंधान से संबंधित गतिविधियों तथा संपर्कों को शामिल किया जाएगा तथा इन्हें ‘विश्व जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम’ और ‘विश्व मौसम अनुसंधान कार्यक्रम’ के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जाएगा।
  • इसका प्रमुख उद्देश्य मॉनसून के कारण मौसमी बदलाव के समाधान के लिये एक एकीकृत वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विस्तार करना तथा भारत को मानसून अनुसंधान एवं समन्वय के लिये वैश्विक केंद्र बनाने का प्रयास करना है।
  • यह ‘जलवायु एवं महासागरीय परिवर्तनशीलता, भविष्यवाणी एवं परिवर्तन’ तथा ‘वैश्विक ऊर्जा एवं जल विनिमय’ परियोजनाओं द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित मानसून पैनल की गतिविधियों का समर्थन करेगा।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR