New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

झरोखा (Jharokha)

  • झरोखा, ‘पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और कला एवं संस्कृति का उत्सव’ है। इसे पहली बार भोपाल में 8 मार्च, 2022 से (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर) आयोजित किया जा रहा है।
  • आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में संस्कृति मंत्रालय तथा वस्त्र मंत्रालय इसका आयोजन कर रहे हैं। इसे अखिल भारतीय उत्सव के रूप में 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें होने वाले समारोह में देश भर के हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा इसे बढ़ावा देने और पुनर्जीवित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।
  • यह पहला ऐसा कार्यक्रम है जो नारीत्व और कला, शिल्प एवं संस्कृति के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को समर्पित है। इसके तहत देश के सभी क्षेत्रों की स्थानीय कला, संस्कृति और त्योहारों पर केंद्रित एक साहित्यिक कॉर्नर स्थापित किया जाएगा, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को प्रतिबिंबित करेगा।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR