New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

किसान रथ (Kisan Rath)

कोविड-19 के चलते देश भर में जारी लॉकडाउन की स्थिति में, कृषि उपज को 'खेत से मंडी तक' सुगमतापूर्वक पहुँचाने में किसानों की मदद करने के लिये कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 'किसान रथ' मोबाइल एप लॉन्च किया गया है।

  • इस एप का विकास राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा किया गया है। 'किसान रथ' को डाउनलोड करने के बाद, किसानों को इसमें अपनी कृषि उपज की मात्रा का उल्लेख करना होगा जिसे वह मंडी तक ले जाना चाहते हैं। इसके पश्चात उन्हें ट्रांसपोर्ट एग्रीगेटर की तरफ से परिवहन साधन की उपलब्धता तथा कीमत का ब्यौरा प्राप्त होगा।
  • सम्पुष्टि मिल जाने के पश्चात किसान को ट्रांसपोर्टर का विवरण मिल जाएगा, किसान उसके साथ उपज को मंडी तक ले जाने के खर्च के सम्बंध में मोल-भाव कर सकता है।
  • किसान द्वारा बताई गई 'उपज की मात्रा' एप पर व्यापारी एवं ट्रांसपोर्टर दोनों को दिखेगी। इससे व्यापारी को अपने क्षेत्र में बिक्री हेतु उपलब्ध उपज की जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी।
  • ध्यातव्य है कि 'किसान रथ' एप किसान, ट्रांसपोर्टर, एग्रीगेटर तथा सरकार सभी के लिये लाभप्रद है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR