New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

कोच राजबोंग्शी (Koch-Rajbongshi)

  • राजबोंग्शी या कोच राजबोंग्शी पूर्वोत्तर भारत, विशेष रूप से असम का एक नृजातीय समुदाय है, जो कामता साम्राज्य से संबंधित है। मध्ययुगीन समय में कामतापुर क्षेत्र पर शासन करने वाला यह प्रमुख समुदाय था, जिसमें असम, पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती प्रदेश शामिल थे।
  • इस समुदाय के लोग मूलतः ब्रह्मपुत्र नदी घाटी के निचले भाग में निवास करते हैं। आज़ादी के बाद, कूच बिहार रियासत पश्चिम बंगाल का हिस्सा बन गई। वर्तमान में कोच राजबोंग्शी असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं।
  • पश्चिम बंगाल में इनकी जनसंख्या 33 लाख से अधिक है, जिनमें से अधिकांश उत्तरी ज़िले में निवास करते हैं। असम में भी इनकी बड़ी उपस्थिति है। कोच भाषा में राजवंशी को ‘राजबोंग्शी’ कहा जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि कामतापुर क्षेत्र की एक विशिष्ट सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान है, इसे एक पृथक राज्य बनाने की माँग की जा रही है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR