New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

लिटोरिया मीरा (LITORIA MIRA)

  • 'लिटोरिया मीरा' न्यू गिनी के वर्षावनों में खोजी गई मेंढक की एक प्रजाति है, जो अपने कोको रंग के कारण चॉकलेट से बनी हुई प्रतीत होती है। इसका नाम लैटिन विशेषण ‘मिरम’ से प्रेरित है, जिसका अर्थ आश्चर्य या अजीब होता है। 
  • ‘लिटोरिया मीरा’ को इसके अद्वितीय संयोजन जैसे- मध्यम से बड़े आकार, हाथों पर जालीदार आकृति, अपेक्षाकृत छोटे व मज़बूत अंगों तथा आँखों के किनारे त्वचा पर बैंगनी रंग के छोटे धब्बों के कारण लिटोरिया वर्ग के अन्य मेढकों से पृथक माना जाता है। 
  • ‘लिटोरिया मीरा’ की त्वचा के रंग को छोड़कर यह ऑस्ट्रेलिया के ‘ग्रीन ट्री फ्रॉग’ के समान प्रतीत होता है, जिसे 'लिटोरिया सेरुलियन' के नाम से जाना जाता है। इनके मध्य समानता का कारण तृतीयक युग (2.6 मिलियन वर्ष पूर्व) में ऑस्ट्रेलिया तथा न्यू गिनी भूमि का एक साथ जुड़े होना था, जो कई जैविक तत्त्वों को साझा करते थे। 
  • ध्यातव्य है कि टोरेस जलडमरूमध्य ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड तथा न्यू गिनी द्वीप को अलग करता है। न्यू गिनी में वर्षावनों तथा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में सवाना घास के मैदान प्रमुख रूप से पाए जाते हैं। 
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR