New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

लोकपाल ऑनलाइन (Lokpal Online)

  • लोक सेवकों के विरुद्ध लोकपाल को प्राप्त होने वाली शिकायतों के प्रबंधन और निवारण के लिये ‘कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय’ ने एक डिज़िटल प्लेटफॉर्म ‘लोकपाल ऑनलाइन’ की शुरुआत की है।
  • इस पोर्टल का उद्देश्य लोकपाल की निर्णयन प्रक्रिया को पारदर्शी, दक्ष और त्वरित बनाना है।
  • इस पर कोई भी व्यक्ति, किसी भी स्थान से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया है।
  • इसमें ई-मेल और एस.एम.एस. के माध्यम से प्रत्येक चरण में शिकायत के विषय में उठाए गए कदम की सूचना शिकायतकर्ता को दी जाएगी।
  • इसके तहत सी.वी.सी., सी.बी.आई. और अन्य जाँच एजेंसियाँ अपनी रिपोर्ट सीधे लोकपाल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकती हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR