New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

लूलो रोज़ (Lulo Rose)

  • अंगोला की लूलो खदान में एक दुर्लभ खुरदरे गुलाबी हीरे की खोज की गई है। 170 कैरेट के इस हीरे का वज़न 34 ग्राम है। इसे 'लूलो रोज़' नाम दिया गया है जो विगत 300 वर्षों में खोजा गया सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है।
  • यह लूलो खनन परियोजना के तहत उत्खनित अब तक का पाँचवां सबसे बड़ा हीरा है। वर्ष 2016 में खोजा गया '4 फरवरी स्टोन' अंगोला का अब तक का सबसे बड़ा हीरा है।
  • भारत में खोजा गया सबसे बड़ा ज्ञात गुलाबी हीरा दरिया-ए-नूर है, जिसका अनुमानित वज़न 182 कैरेट है। दरिया-ए-नूर हीरा गोलकोंडा की कोल्लूर खदान से प्राप्त हुआ था, जिस पर सर्वप्रथम काकतीय वंश का नियंत्रण था। वर्तमान में यह हीरा सेंट्रल बैंक ऑफ़ ईरान के पास है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR