New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

महात्मा गांधी स्मृति संग्रहालय

हाल ही में केरल की सरकार ने पयन्नूर तालुक में महात्मा गांधी स्मृति संग्रहालय के निर्माण की योजना बनाई है, जिसे गांधी की विरासत एवं पयन्नूर के लिये एक सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

  • पय्यन्नूर तालुक, केरल के कन्नूर जिले में पेरुम्बा नदी के तट पर स्थित है।
  • वर्ष 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में पय्यन्नूर में पहला बड़ा स्वतंत्रता आंदोलन हुआ था। इसी वर्ष यहाँ अखिल केरल राजनीतिक सम्मेलन आयोजित हुआ जिसके अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू थे। इस सम्मेलन में पूर्ण स्वराज तथा भूमि जोतेदारों के लिये स्थायी पट्टेदारी (परमानेंट टीनेंसी) का प्रस्ताव पारित किया गया था।
  • केरल के गांधी कहे जाने वाले के. केलप्पन ने वर्ष 1930 में नमक सत्याग्रह के दौरान कोझिकोड से पयन्नूर तक 33 सत्याग्रहियों के जुलूस का नेतृत्त्व किया था। एस ए बरेलवी ने अपने समाचार पत्र बॉम्बे क्रॉनिकल में इसे "दूसरा बारदोली" बताया।
  • पयन्नूर अस्पृश्यता विरोधी आंदोलन का भी एक केंद्र था। यहाँ सामंती तत्त्वों द्वारा मंदिर को चलाने वाले एझावाओं तथा दलितों के बीच साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की जाती थी।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR