New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

मेलाथियन (Malathion)

हाल ही में, एच.आई.एल. इंडिया लिमिटेड (HIL India Ltd.) द्वारा ईरान को टिड्डी नियंत्रण में सहायता हेतु 25 मीट्रिक टन मेलाथियन नामक कीटनाशक की आपूर्ति की गई है।

  • मेलाथियन एक प्रकार का कीटनाशक है, जिसका प्रयोग कृषि एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े कीट नियंत्रण कार्यक्रमों में व्यापक रूप से किया जाता है।
  • खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization- FAO) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान क्षेत्र में टिड्डियों का संकट लगातार बढ़ रहा है। इन टिड्डियों से निकटवर्ती समय में भारत में भी फसलों को पुनः नुकसान पहुँचने की आशंका है।
  • अतः इस बार भारत सरकार ने प्रजनन स्थल पर ही इनसे निपटने के लिये यह पहल की है।
  • ध्यातव्य है कि हॉर्न ऑफ अफ्रीका, पूर्वी अफ्रीका तथा अरब प्रायद्वीप में फसलों की भारी तबाही करने के बाद मरुस्थलीय टिड्डियों ने हाल ही में भारत में भी प्रवेश किया था और राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में बड़ी मात्रा में फसलों को प्रभावित किया था।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR