New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

मैमटस बादल (Mammatus Clouds)

  • मैमटस बादल असामान्य एवं विशिष्ट बादलों का एक प्रकार है जिनका निर्माण बादलों के आधार से उभारों की एक श्रृंखला के रूप में होता है।
  • इसका आकार उभरी हुई आकृति से लेकर बादल के ऊपरी स्तर से लटकी एक लम्बी ट्यूब के समान हो सकता है।
  • बड़े आकार के कपासी बादलों में विक्षोभ से निर्मित होने के कारण मैमटस बादल झंझावात उत्पन्न करते हैं।
  • इससे आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि, भारी बारिश एवं बिजली गिरने की भी संभावना होती है। हालाँकि ये अन्य प्रकार के बादलों पर भी निर्मित हो सकते हैं जो वर्षा का कारण नहीं बनते।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR