New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

चिकित्सा एवं कल्याण पर्यटन (Medical and Wellness Tourism)

  • चिकित्सा पर्यटन से तात्पर्य पर्यटकों द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने के लिये की जाने वाली विदेश की यात्रा से है। इसे चिकित्सा यात्रा, स्वास्थ्य पर्यटन या वैश्विक स्वास्थ्य सेवा के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटन मंत्रालय ने चिकित्सा एवं कल्याण पर्यटन के लिये राष्ट्रीय रणनीति तथा रोडमैप मसौदे पर प्रतिक्रिया व सुझाव आमंत्रित किये हैं।
  • चिकित्सा एवं पर्यटन विश्व में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले उद्योग हैं। इन दोनों उद्योगों को मिलाकर ही 'चिकित्सा गुणवत्ता पर्यटन' (MVT) को बढ़ावा दिया जा रहा है। सामान्यता पर्यटकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाओं में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ विशेष जटिल सर्जरी जैसे ज्वाइंट रिप्लेसमेंट (घुटने, कूल्हे), हृदय, दाँत तथा कॉस्मेटिक सर्जरी आदि शामिल हैं।
  • चिकित्सा एवं कल्याण पर्यटन के विकास हेतु प्रमुख प्रेरक तत्त्व कम लागत पर अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ हॉस्पिटेलिटी सेवाओं की सुविधा, न्यूनतम प्रतीक्षा समय, नवीनतम चिकित्सा तकनीकों की उपलब्धता तथा सफलता की प्रमाणिकता आदि हैं।
  • पिछले कुछ वर्षों में भारत चिकित्सा गुणवत्ता पर्यटन के लिये एक शीर्ष गंतव्य बन गया है, क्योंकि भारत में गुणवत्तापरक स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने वाले कई कारक मौजूद हैं। साथ ही, भारत 'आयुष' के माध्यम से पारंपरिक उपचार पद्धति पर ध्यान देने के साथ-साथ योग एवं कल्याण के लिये एक पसंदीदा स्थान बन गया है। भारत में लगभग सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हैं, जिनमें मनोचिकित्सा, वैकल्पिक उपचार पद्धति शामिल हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR