New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

माउंट मेरापी (Mount Merapi)

माउंट मेरापी इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर अवस्थित लगभग 4 लाख वर्ष पुराना एक स्तरित ज्वालामुखी पर्वत (Strato Volcano) है। यह पर्वत हाल ही में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के कारण चर्चा का विषय बना। सामान्यतः 2-3 वर्षों में इसमें ज्वालामुखी क्रियाएँ होती रहती हैं।

  • माउंट मेरापी बेसाल्ट से निर्मित चट्टानी संरचना है। ध्यातव्य है कि इंडोनेशिया परि-प्रशांत अग्नि मेखला (Ring of Fire) पर अवस्थित है। इस क्षेत्र में ‘इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट’ का ‘यूरेशियन प्लेट’ के नीचे क्षेपण हुआ है, अतः यह क्षेत्र भूकम्प व ज्वालामुखी की दृष्टि से अत्यधिक सम्वेदनशील है।
  • उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के सुमात्रा, बोर्नियो व सुलावेसी द्वीप भूमध्यरेखा पर, जबकि जावा द्वीप भूमध्यरेखा के दक्षिण में अवस्थित है। सुंडा जलसंधि जावा व सुमात्रा को अलग करती है। ‘सुमात्रा द्वीप’ भारत (अंडमान-निकोबार) के सर्वाधिक नज़दीक है।
  • इंडोनेशिया की वर्तमान राजधानी ‘जकार्ता’ जावा द्वीप पर ही अवस्थित है। जकार्ता पर अत्यधिक जनसंख्या दबाव को देखते हुए वर्ष 2019 में राजधानी को 'पूर्वी कालीमंटन' क्षेत्र में स्थानांतरित करने की घोषणा की गई। पूर्वी कालीमंटन बोर्नियो द्वीप पर अवस्थित है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR