New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

मॉक्सी (MOXIE)

  • ‘मार्स ऑक्सीजन इन-सीटू रिसोर्स यूटिलाइजेशन एक्सपेरिमेंट’ (MOXIE) मंगल ग्रह के वातावरणीय घटकों का उपयोग कर ग्रह पर ऑक्सीजन उत्पादन करने वाला अपनी तरह पहला उपकरण है।
  • मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित यह उपकरण एक वृक्ष की भांति शुद्ध ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिये वातावरण से अवशोषित कार्बन डाइऑक्साइड को विभाजित करता है। इसे नासा के परसेवरेंस रोवर के साथ भेजा गया था।
  • मॉक्सी में हवा का शोधन कर उस पर दबाव डाला जाता है। फिर इसे एक सॉलिड ऑक्साइड इलेक्ट्रोलाइज़र के माध्यम से प्रवाहित किया जाता है, जो विद्युतरासायनिक रूप से कार्बन डाइऑक्साइड युक्त हवा को ऑक्सीजन आयनों और कार्बन मोनोऑक्साइड में विभाजित करता है।
  • तत्पश्चात् इसे श्वसन योग्य, आणविक ऑक्सीजन (O2) में बदलने के लिये ऑक्सीजन आयनों को अलग कर पुन:संयोजित किया जाता है। अंत में, वायुमंडल में मुक्त करने से पूर्व गैस की शुद्धता की माप व परीक्षण किया जाता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR