New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

नेग्लेरिया फाउलेरी (Naegleria Fowleri)

  • नेग्लेरिया फाउलेरी एक अमीबा (एकल-कोशिका वाला जीवित जीव) है जो मिट्टी एवं गर्म ताजे जल स्रोतों, जैसे- झीलों, नदियों व गर्म झरनों में पाया जाता है। यह समुद्र या अन्य लवणीय जल निकायों में नहीं पाया जाता है।
  • इसे आमतौर पर ‘ब्रेन-ईटिंग अमीबा’ कहा जाता है क्योंकि तैरने या गोताखोरी के दौरान अमीबा युक्त जल नाक के रास्ते मानव शरीर में प्रवेश कर मस्तिष्क तक पहुँचता है।
  • मस्तिष्क में जाने के बाद यह ऊतकों को नष्ट कर देता है और एक घातक संक्रमण का कारण बनता है जिसे प्राथमिक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (PAM) के रूप में जाना जाता है।
  • जलवाष्प/एरोसोल बूंदों के माध्यम से या दूषित जल के सेवन से इसके संक्रमण का कोई प्रमाण नहीं मिला है। दक्षिण कोरिया में इसके संक्रमण का पहला मामला दर्ज़ किया गया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR