New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

नेट्टूर पेटी (Nettur Petti)

• नेट्टूर पेटी केरल में पारंपरिक कारीगरों द्वारा बनाई जाने वाली एक सजावटी बॉक्स या कलाकृति है। इसे अडा पेटी (Aada Petti) भी कहते हैं। ‘पेटी’ नाम दक्षिण भारत में स्थित नेट्टूर नामक स्थान से लिया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस शिल्प की उत्पत्ति यहीं से हुई थी।

• सामान्यतः इसे सागौन, शीशम, कटहल और जंगली कटहल की लकड़ी से तैयार करते हैं। इसे प्रायः पीतल के अलंकरणों के साथ बनाया जाता है। इसका ढक्कन केरल के पारंपरिक घरों की छत के आकार का होता है।

• इसका उपयोग शाही एवं कुलीन परिवारों, मंदिरों में मूर्ति के गहनों तथा अन्य महिलाओं द्वारा आभूषणों को सुरक्षित एवं संगृहीत करने के लिये किया जाता था।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR