New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

ओशन मेल्टिंग ग्रीनलैंड मिशन (Ocean Melting Greenland Mission)

  • नासा ने 6 वर्ष पूर्व ‘ओशन मेल्टिंग ग्रीनलैंड (OMG) मिशन’ को लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य ग्रीनलैंड में हिमनदों के पिघलने का आकलन करना था।
  • हाल ही में, इस आकलन के कुछ निष्कर्ष प्रस्तुत किये गए हैं-

वैश्विक तापन के कारण महासागरों का उष्ण जल हिमनदों के पिघलने का प्रमुख कारण है।

ग्रीनलैंड के सभी हिमनद पिघलने पर वैश्विक महासागरों का जलस्तर लगभग 24 फीट (7.4 मीटर) बढ़ जाएगा।

ग्रीनलैंड के हिमनद 25 वर्ष पूर्व की तुलना में वर्तमान में छह या सात गुना तेज़ी से पिघल रहे हैं।

ग्रीनलैंड में महासागरों की ऊपरी सतह अत्यंत ठंडी है, क्योंकि यह आर्कटिक हिमनदों से जल प्राप्त करता है। इसकी निचली सतह गर्म होती हैं। अतः तल में हिमनद चार से पाँच गुना तेज़ी से पिघल रहे हैं।

  • इस मिशन का प्रमुख कार्य समुद्र तल का मानचित्रण करना, हिमनदों में गर्म जल की गहराई का पता लगाना तथा विभिन्न गहराइयों पर जल की लवणता को मापना था।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR