New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

पलास बिल्ली (Pallas’s cats)

  • पलास बिल्ली एक छोटी जंगली बिल्ली है जिसे मनुल के नाम से भी जाना जाता है। यह मूलतः मंगोलिया एवं चीन में पाई जाती है। आई.यू.सी.एन. की लाल सूची में इसे कम चिंताजनक श्रेणी के तहत रखा गया है।
  • यह सुगठित, छोटी टांग व कद तथा लंबे फर वाली बिल्ली है जो अपने कद से कहीं अधिक बड़ी तथा विशिष्ट दिखाई देती है। इसके भीतरी हिस्से के बालों की लंबाई शीर्ष व किनारों की तुलना में लगभग दोगुनी होती है, जो इसे अत्यधिक ठंडी परिस्थितियों के अनुकूलन बनाती है।
  • इसका रंग इसके आवास के उत्तर से दक्षिण सीमा में भूरे रंग से लेकर गहरा पीला या लोमड़ी सदृश्य लाल रंग तक भिन्न होता है। हाल ही में शोधकर्ताओं ने माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में पहली बार पृथ्वी की सबसे दुर्लभ पलास बिल्लियों में से एक की खोज की है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR