New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

परम सिद्धि-ए.आई. (PARAM SIDDHI-AI)

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अनुसार राष्ट्रीय सुपरकम्प्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत स्थापित सुपरकम्प्यूटर परम सिद्धि ए.आई. ने दुनिया के 500 सबसे शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटरों की सूची में 63वाँ स्थान हासिल किया है। यह भारत की सबसे बड़ी सुपरकम्प्यूटर अवसंरचना है।
  • परम सिद्धि-ए.आई. एक गैर-वितरित कम्प्यूटर सिस्टम है, जिसके सभी घटक एक ही स्थान पर होते हैं। यह पुणे में स्थापित है। यह राष्ट्रीय अकादमिक और आर.एंड डी. संस्थानों के साथ-साथ एम.एस.एम.ई. उद्योगों और देश भर में फैले हुए स्टार्ट-अप्स को राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क (एन.के.एन.) पर आधारित राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटर ग्रिड द्वारा सशक्त बनाने में मदद करेगा।
  • यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में तेज़ी से सिमुलेशन, चिकित्सा इमेजिंग, जीनोम अनुक्रमण और पूर्वानुमान के माध्यम से अनुसंधान और विकास को गति प्रदान करेगा। यह नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट (NCMRWF) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटिरोलॉजी (IITM) द्वारा मौसम पूर्वानुमान परीक्षण में मदद करेगा। साथ ही, यह तेल और गैस रिकवरी के लिये भू-अन्वेषण, एयरो डिज़ाइन अध्ययन, कम्प्यूटेशनल भौतिकी और गणितीय अनुप्रयोगों और यहाँ तक कि मानव संसाधन विकास के लिये ऑनलाइन पाठ्यक्रम हेतु पैकेज उपलब्ध कराने में सक्षम है।
  • परम सिद्धि-ए.आई. देश में वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी समुदाय स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, ए.आई. अनुप्रयोगों, मौसम और जलवायु सम्बंधी चुनौतियों को हल करने के लिये अधिक सक्षम और सशक्त होगा।
  • सुपरकम्प्यूटर की कल्पना सी-डैक द्वारा की गई थी तथा एन.एस.एम. के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय व डी.एस.टी. के सहयोग से संयुक्त रूप से इसे विकसित किया गया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR