New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

पायलट व्हेल (Pilot whales)

  • पायलट व्हेल वस्तुतः डॉल्फ़िन परिवार के सबसे बड़े सदस्यों में से एक हैं जिसे ब्लैकफिश या पोथेड व्हेल भी कहा जाता है। यह ग्लोबिसफला (Globicephala) जीनस से संबंधित सीतासियन हैं। इसे समुद्री स्तनपायी संरक्षण विनियम 1992 के तहत संरक्षित किया गया है।
  • उन्हें पायलट व्हेल नाम इसलिये दिया गया है क्योंकि ये सामाजिक समूह (Pod) में एक 'पायलट' का अनुसरण करती हैं। इनकी प्रमुख विशेषता गोल उभरा हुआ माथा, छोटी चोंच जैसी थूथन तथा पतले नुकीले फ्लिपर्स हैं।
  • विश्व भर में अनुमानतः 1 मिलियन लंबी पक्षयुक्त तथा लगभग 200,000 छोटी पक्षयुक्त पायलट व्हेल शेष हैं। पायलट व्हेल का शिकार उनके मांस, हड्डी, तेल और उर्वरक के लिये किया जाता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR