New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

पी.एम. डिवाइन योजना (PM- DevINE Scheme)

  • केंद्रीय वित्त मंत्री ने केंद्रीय बज़ट 2022-23 में ‘पूर्वोत्तर के लिये प्रधानमंत्री विकास पहल’ (PM’S Development Initiative for North-East Region : PM- DevINE) नामक एक नई योजना की घोषणा की है।
  • इस योजना के लिये प्रारंभिक स्तर पर 1500 करोड़ रुपए धन आवंटित किया जाएगा। इसे पूर्वोत्तर परिषद् (North-East Council) के माध्यम से लागू किया जाएगा। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं के लिये आजीविका के नए अवसर सृजित करेगी।
  • यह योजना पी.एम. गतिशक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने तथा पूर्वोत्तर की ज़रूरतों के अनुरूप सामाजिक विकास परियोजनाओं को वित्त उपलब्ध कराएगी।
  • यह योजना वर्तमान में केंद्र या राज्य द्वारा संचालित योजनाओं का विकल्प नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से केवल नई परियोजनाओं को ही वित्तपोषित किया जाएगा। इसके तहत, राज्य द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, हालाँकि इसमें केंद्रीय मंत्रालय भी किसी परियोजना का प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR