New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

पोल्ला वट्टा (Polla Vatta)

  • केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (Central Marine Fisheries Research Institute : CMFRI) ने केरल के कोच्चि तट पर मछली की एक नई कैरांगिड (वट्टा) प्रजाति की खोज की है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘स्कोम्बरोइड्स पेलाजिकस’ है। इसे स्थानीय भाषा में ‘पोल्ला वट्टा’ कहा जाता है।
  • भारत के समुद्री क्षेत्रों में कैरांगिड की 60 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से चार ‘रानी मछली (Queen Fish)’ श्रेणी से संबंधित हैं। नई खोजी गई प्रजाति भारतीय जल में पाई जाने वाली पाँचवीं ‘रानी मछली’ है।
  • यह मछली संबंधित प्रजातियों से गहरे अंडाकार शरीर, अवतल पृष्ठीय सिर और पहले गिल आर्क पर कम संख्या में गिल रेकर्स के आधार पर अलग है।
  • यह आई.यू.सी.एन. (IUCN)की रेड लिस्ट में ‘कम चिंताजनक’ (Least Concerned) श्रेणी में शामिल है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR