New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

रक्तदान अमृत महोत्सव (Raktdaan Amrit Mahotsav)

  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 17 सितंबर से रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन करेगा। (रक्तदान के लिये आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण किया जा रहा है।)
  • इसके तहत 1.5 लाख यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिये एक रक्तकोष पोर्टल की भी शुरुआत की गई है।
  • यह अभियान एक अक्टूबर अर्थात राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस तक जारी रहेगा। इस अभियान का नारा है- ‘रक्तदान एकजुटता का कार्य है, प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएँ’।
  • मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय तथा क्षेत्रीय भाषाओं में इस अभियान आयोजित करने का अनुरोध किया गया है।
  • पंजीकृत लोगों का डाटा ‘ई रक्तकोष वेब पोर्टल’ के माध्यम से अभियान चलाने वाले ब्लड बैंकों और संगठनों को उपलब्ध कराया जाएगा।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR