New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

सार्क आपदा प्रबंधन केंद्र (SAARC Disaster Management Center)

हाल ही में, सार्क आपदा प्रबंधन केंद्र ने COVID-19 महामारी से सम्बंधित जानकारी के लिये एक वेबसाइट लॉन्च की है। साथ ही, इस सम्बंध में एक इमरजेंसी फंड भी शुरू किया है।

  • वर्ष 2016 में, गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान (GIDM) के परिसर में सार्क आपदा प्रबंधन केंद्र की अंतरिम इकाई की स्थापना की गई थी।
  • इस केंद्र की स्थापना का मूल उद्देश्य, दक्षिण एशिया में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के सम्बंध में नीतियाँ, रणनीतियाँ तथा सतत विकास रूपरेखा तैयार करने में सहायता प्रदान करना और तकनीकी क्षमता-निर्माण में सहयोग देकर सेंडाई फ्रेमवर्क के लक्ष्यों को प्राप्त करना है।
  • इसके तहत, सार्क सदस्य आपदा जोखिम के प्रभावी तथा कुशल प्रबंधन हेतु आवश्यक सूचनाओं व विशेषज्ञता का परस्पर आदान-प्रदान करते हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR