New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

सागर समृद्धि (SAGAR SAMRIDDHI)

  • सागर समृद्धि एक ऑनलाइन ड्रेजिंग मॉनिटरिंग सिस्टम है जिसका उद्देश्य पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ अभियान को गति प्रदान करना है।
  • यह सिस्टम बंदरगाहों की इनपुट रिपोर्ट्स का समन्वय करेगा जिससे परिचालन लागत में कमी के साथ ही पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ेगी। यह ‘ड्राफ्ट एंड लोडिंग मॉनिटर’ (DLM) की पुरानी प्रणाली की तुलना में सुधार लाएगा।
  • इसका विकास पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय की तकनीकी शाखा राष्ट्रीय बंदरगाह जलमार्ग एवं तट प्रौद्योगिकी केंद्र (NTCPWC) द्वारा किया गया।
  • कोचीन बंदरगाह और मुंबई बंदरगाह द्वारा इस प्रणाली को अपनाया जा चुका है जबकि न्यू मैंगलोर बंदरगाह एवं दीनदयाल बंदरगाह में यह परीक्षण स्तर पर है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR