New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

सप्तकोटेश्वर मंदिर (Saptakoteshwar Temple)

  • सप्तकोटेश्वर गोवा के नरवे गाँव में स्थित भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर हैं। इसका निर्माण 12वीं शताब्दी के कदंब वंश के शासक शिवचित्त परमर्दिदेव ने करवाया था।
  • इस मंदिर में घंटियों से चिह्नित एक छोटा प्रवेश द्वार है, जबकि पाँच स्तंभों वाले मुख्य हॉल को मेहराब से सजाया गया है। इसके गर्भगृह की दीवार सादी लकड़ी से निर्मित है।
  • मंदिर का मंडप एक विशिष्ट यूरोपीय शैली में निर्मित है तथा मंदिर के चारों ओर ब्राह्मण धर्म से संबंधित लेटराइट एवं पत्थर की गुफाएँ हैं।
  • पुर्तगालियों द्वारा गोवा विजय के पश्चात इस मंदिर को नष्ट कर दिया गया था हालाँकि, 1668 ईस्वी में पुर्तगालियों पर विजय के पश्चात शिवाजी ने मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR