New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

सर्ब-पॉवर (SERB-POWER)

• केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा महिला वैज्ञानिकों के लिये सर्ब-पॉवर (SERB- Promoting Opportunities for Women in Exploratory Research) नामक योजना शुरू की गई है। साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (SERB), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय है।

• सर्ब-पॉवर योजना के दो घटक हैं-

  • सर्ब-पॉवर फैलोशिप- इसका लक्ष्य प्रतिवर्ष 35 से 55 आयु वर्ग की महिला शोधकर्ताओं को न्यूनतम 25 और अधिकतम 75 की संख्या में फैलोशिप प्रदान करना है।
  • सर्ब-पॉवर रिसर्च ग्रांट- इसके अंतर्गत दो श्रेणियों के तहत वित्तपोषण का प्रावधान किया गया है। प्रथम श्रेणी के अंतर्गत आई.आई.टी, आई.आई.एस.ई.आर, आई.आई.एस.सी, एन.आई.टी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और केंद्रीय संस्थानों की राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं के आवेदकों को तीन वर्ष में 60 लाख रुपए का वित्तपोषण प्रदान किया जाएगा। द्वितीय श्रेणी में राज्य विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और निजी शैक्षणिक संस्थानों के आवेदकों के लिये 30 लाख रुपए तक का वित्तपोषण प्रदान किया जाएगा। इसे सर्ब-कोर रिसर्च ग्रांट के दिशानिर्देशों के अनुरूप विनियमित किया जाएगा।

• पॉवर रिसर्च ग्रांट का चयन ‘कार्यक्रम सलाहकार समिति’ करेगी। यही समिति, खोज-सह-चयन समिति का गठन होने तक पॉवर फैलोशिप की पहचान भी करेगी।

• यह योजना महिला वैज्ञानिकों को सशक्त बनाने, शैक्षणिक व अनुसंधान संस्थाओं में महिलाओं के लिये अनुकूल संस्कृति का निर्माण करने और निर्णयकारी संस्थाओं में नेतृत्व के स्तर पर महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगी।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR