New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

सोशल प्रोटेक्शन रिस्पॉन्स प्रोग्राम (Social Protection Response Programme)

विश्व बैंक ने भारत के 'कोविड-19 सोशल प्रोटेक्शन रिस्पॉन्स प्रोग्राम' के तहत 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) की मदद स्वीकृत की है। यद्यपि, विश्व बैंक ने इस प्रोग्राम के तहत भारत के लिये कुल 2 बिलियन यू.एस.डी. की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

  • विश्व बैंक यह मदद 2 चरणों में उपलब्ध कराएगी- पहले चरण के अंतर्गत वित्त वर्ष 2020 के लिये 750 मिलियन यू.एस.डी. और 250 मिलियन यू.एस.डी. द्वितीय चरण के अंतर्गत वित्त वर्ष 2021 के लिये दिये जाएंगे।
  • भारत में 'सोशल प्रोटेक्शन रिस्पॉन्स प्रोग्राम' का क्रियान्वयन केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। प्रथम चरण का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के माध्यम से किया जाएगा।
  • प्रथम चरण के अंतर्गत, लाभार्थियों को नकद हस्तांतरण तथा खाद्य लाभ की सुविधा मुहैया की जाएगी। इनके लिये सरकार पी.डी.एस. तथा प्रत्यक्ष नकद हस्तातंरण (DBT) जैसे माध्यमों का उपयोग करेगी।
  • कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत, सामाजिक सहायता पैकेज को और अधिक गहन बनाया जाएगा। इसके लिये, राज्य सरकारों तथा पोर्टेबल सामाजिक सुरक्षा आपूर्ति प्रणाली के माध्यम से, स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर अतिरिक्त नकद व वस्तुओं के रूप में लाभ प्रदान किया जाएगा।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR