New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार, 2021 (Swachh Survekshan Awards, 2021)

  • केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर को लगातार पाँचवें वर्ष सबसे स्वच्छ शहर का स्थान प्राप्त हुआ है। सूरत और विजयवाड़ा को क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार, 2021 में 100 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को तीसरी बार सबसे स्वच्छ राज्य का सम्मान प्रदान किया गया है। इस श्रेणी में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। 100 से कम शहरी स्थानीय निकाय वाले राज्यों में झारखंड प्रथम स्थान पर है, जिसके बाद हरियाणा व गोवा का स्थान है।
  • 1 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष 10 शहरों में इंदौर, सूरत, विजयवाड़ा, नवी मुंबई, नई दिल्ली, अंबिकापुर, तिरुपति, पुणे, नोएडा तथा उज्जैन शामिल हैं। 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र का वीटा प्रथम स्थान पर है, जिसके बाद लोनावाला तथा सासवड शामिल हैं।
  • 1-3 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नई दिल्ली नगर परिषद् क्षेत्र को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है। 3-10 लाख की आबादी के साथ मध्यम आकार के शहरों में नोएडा तथा 10-40 लाख की आबादी वाले बड़े शहरों में नवी मुंबई को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है। वाराणसी ने सबसे स्वच्छ ‘गंगा शहर’ का पुरस्कार प्राप्त किया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR