New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

सिलिप्सिमोपोडी बाइडेनी (Syllipsimopodi bideni)

  • ऑक्टोपस परिवार से संबंधित एक प्रजाति ‘सिलिप्सिमोपोडी बाइडेनी’ के जीवाश्म को अमेरिका के मध्य मोंटाना में खोजा गया है। इसका नामकरण अमेरिकी राष्ट्रपति ‘जो बाइडेन’ के नाम पर किया गया है।
  • लगभग 328 मिलियन वर्ष पुराना होने के बावजूद यह जीवाश्म अच्छी तरह से संरक्षित है। इसकी सभी भुजाएँ एवं चूषक (Suckers) समानांतर पंक्तियों में लगे हैं। यह चूषक प्राणियों में सबसे पुराना ज्ञात प्राणी है।
  • इसकी 10 भुजाओं में से दो भुजाएँ अन्य आठ भुजाओं की अपेक्षा दोगुनी लंबी हैं। इसकी शारीरिक आकृति टारपीडो जैसी है जबकि यह स्क्वीड जैसा दिखाई देता है। हालाँकि, यह स्क्वीड से निकटता से संबंधित नहीं है।
  • वर्तमान में पाए जाने वाले ऑक्टोपस, ‘सिलिप्सिमोपोडी वैम्पायरोपोड्स’ (Syllipsimopodi vampyropods) नामक एक समूह (Group) से संबंधित है जिसकी उत्पत्ति लगभग 82 मिलियन वर्ष पूर्व हुई थी।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR