New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

दक्षिण एशिया चुनाव प्रबंधन निकायों का फोरम (The Forum of the Election Management Bodies of South Asia)

  • भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त तथा दक्षिण एशिया चुनाव प्रबंधन निकायों के फोरम के निवर्तमान अध्यक्ष, श्री सुशील चंद्रा ने वर्ष 2021 के लिये फोरम की 11वीं वार्षिक बैठक का शुभारंभ किया।
  • 'दक्षिण एशिया चुनाव प्रबंधन निकायों का फोरम' लोकतांत्रिक विश्व के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है तथा चुनाव प्रबंधन संस्थाओं का एक सक्रिय क्षेत्रीय सहयोग संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 2012 में नई दिल्ली में आयोजित सार्क देशों के चुनाव प्रबंधन निकाय प्रमुखों के तीसरे सम्मेलन में की गई थी।
  • भारत के अतिरिक्त इसके अन्य 7 सदस्यों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका तथा मालदीव शामिल हैं। इस फोरम की वार्षिक बैठक सदस्य राष्ट्रों के मध्य चक्रानुक्रम द्वारा आयोजित की जाती है। वर्ष 2021 के लिये इस बैठक की मेजबानी भूटान के चुनाव आयोग द्वारा की गई है।
  • फोरम का उद्देश्य सार्क देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के मध्य संपर्क को बढ़ावा देना, सीखने की दृष्टि से अनुभव साझा करना तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में चुनाव प्रबंधन निकायों की क्षमता को बढ़ाने में एक-दूसरे का सहयोग करना है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR