New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

थवाइट्स ग्लेशियर (Thwaites glacier)

  • थवाइट्स ग्लेशियर को डूम्सडे ग्लेशियर के नाम से भी जाना जाता है। यह पश्चिम अंटार्कटिका में एक तेजी से गति करने वाला ग्लेशियर है। थवाइट्स का आकार मोटे तौर पर फ्लोरिडा जितना है। इसकी चौड़ाई 120 किमी. है।
  • जलवायु परिवर्तन और समुद्र परिसंचरण में परिवर्तन के कारण यह तेजी से पिघल रहा है। इसके कारण इस ग्लेशियर से प्रतिवर्ष 50 बिलियन टन से अधिक बर्फ समुद्र में मिल जाती है, जो वार्षिक समुद्र स्तर की वृद्धि में लगभग 4% योगदान करता है।
  • इस ग्लेशियर के जल से वैश्विक समुद्र स्तर में 65 सेंटीमीटर तक वृद्धि हो सकती है। वर्ष 1990 के दशक के उत्तरार्ध से यह लगभग 14 किमी पीछे हट गया है। यह एक बफर के रूप में कार्य करता है, जो पड़ोसी ग्लेशियरों को रोकता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR