New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

टोक मकाक (Toque Macaque)

  • टोक मकाक श्रीलंका का स्थानिक बंदर है, जहाँ स्थानीय रूप से इसे ‘रिलेवा’ के नाम से जाना जाता है। श्रीलंका की योजना 1 लाख टोक मकाक बंदर चीन भेजने की है।
  • इसके सिर के शीर्ष पर घुमावदार बाल इसे अन्य बंदर प्रजातियों से अलग बनाते है। मादाओं की तुलना में नर बंदर शारीरिक रूप से बड़े होते हैं।
  • यह अपने शरीर के आकार के सापेक्ष सबसे लंबी पूँछ वाले वंश ‘मकाका’ की सबसे छोटी प्रजाति है। इसका वैज्ञानिक नाम मकाका साइनिका है।
  • ये बंदर शुष्क क्षेत्रों और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। ये अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में लुप्तप्राय के रूप में वर्गीकृत हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR