New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

ट्रॉगलोमाइसिस ट्विटेरी (Troglomyces Twitteri)

डेनमार्क की जीवविज्ञानी एना सोफिया रिबोलीरा ने 'परजीवी कवक' (Parasitic Fungus) की एक नई प्रजाति की खोज की है, इसे 'ट्रॉगलोमाइसिस ट्विटेरी' नाम दिया गया है।

  • एना सोफिया रिबोलीरा, कोपेनहेगन विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्विटर' पर एक उत्तरी अमेरिकी मिलिपेड (कनखजूरा) की फोटो देखी, जिसमें कवक की तरह दिखने वाले छोटे-छोटे डॉट थे।
  • 'ट्रॉगलोमाइसिस ट्विटेरी' का सम्बंध 'लेबोल्बीनियेलीज़' नामक कवक अनुक्रम से है, ये छोटे-छोटे परजीवी कवक होते हैं जो कीटों और मिलिपेड को खाते हैं। ध्यातव्य है कि ये कवक मेज़बान जीव की बाह्य सतह पर पाए जाते हैं।
  • यह पहली बार है, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी कवक की खोज की गई है। ट्विटर पर खोज होने के कारण ही इसका नाम 'ट्रॉगलोमाइसिस ट्विटेरी' (Troglomyces Twitteri) रखा गया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR