New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

उमंग एप (UMANG App)

ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने तथा केंद्र, राज्य व स्थानीय निकायों की नागरिक केंद्रित सेवाओं की जानकारी एकल मंच पर उपलब्ध कराने हेतु वर्ष 2017 में 'उमंग' (Unified Mobile Application for New age Governance-UMANG) एप लॉन्च किया गया था।

  • यह भारत सरकार का एक बहु-उपयोगी, बहुभाषी, एकीकृत, सुरक्षित व 'ऑल इन वन' एप है। इसके अंतर्गत केंद्र के 127 विभागों एवं 25 राज्यों से जुड़ी लगभग 660 सेवाएँ और 180 बिल भुगतान सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।
  • इस एप को इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) तथा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीज़न (NeGD) द्वारा विकसित किया गया है। इसे 'आधार' तथा 'डिजिलॉकर' के साथ एकीकृत किया गया है।
  • डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब उमंग एप भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से जुड़ी सूचनाएँ भी प्रदान करेगा।
  • अब, 'उमंग' एप द्वारा आई.एम.डी. से जुड़ी 7 प्रकार की सूचनाओं- दैनिक आधार पर मौसम की स्थिति, स्थानीय स्तर पर मौसम की जानकारी, देश के लगभग 450 नगरों में मौसम की स्थिति, वर्षा से जुड़ी सूचनाएँ, देश के 100 पर्यटन नगरों में मौसम की स्थिति, खतरनाक मौसम से जुड़ी चेतावनी तथा चक्रवातों के आने की सम्भावना व अलर्ट इत्यादि के बारे में प्रतिदिन जानकारी प्रदान की जाएगी।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR