New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020 (World Air Quality Report)

  • स्विट्ज़रलैंड की वायु-गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी आई.क्यू. एयर (IQ Air) द्वारा ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020’ रिपोर्ट जारी की गई है। यह रिपोर्ट विश्व के 106 देशों के PM 2.5 प्रदूषण के आँकड़ों पर आधारित है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 22 शहरों के साथ भारत शीर्ष पर है। दिल्ली विश्व का 10वाँ सबसे प्रदूषित शहर व सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी है। ध्यातव्य है कि दिल्ली की वायु-गुणवत्ता में वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2020 में सुधार हुआ है।
  • चीन के होतान/खोतान (Hotan) शहर (PM सांद्रता 110.2 µg/m³) के बाद गाज़ियाबाद (PM सांद्रता 106.6 µg/m³) विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है। इसके अलावा, विश्व के शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों की सूची में अन्य भारतीय शहर क्रमशः बुलंदशहर, बिसरख जलालपुर, भिवाड़ी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ और दिल्ली हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार भारत में PM सांद्रता वर्ष 2019 के सापेक्ष कम हुई है, इसके बावजूद सबसे प्रदूषित देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर था, जबकि वर्ष 2019 के दौरान भारत का स्थान पाँचवाँ था। वर्ष 2020 की रिपोर्ट में बांग्लादेश शीर्ष पर, जबकि पकिस्तान दूसरा सबसे प्रदूषित देश रहा। इस सूची में चीन 14वें, जबकि यू.एस.ए. 84वें स्थान पर रहा।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR