New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 (World Environment Day 2020)

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा प्रत्येक वर्ष 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उसके लिये आवश्यक कदम उठाना है।

  • इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है- जैव विविधता (Biodiversity)। ब्राज़ील, यू.एस.ए. व ऑस्ट्रेलिया में दावानल (Bushfires) की घटनाओं से लेकर पूर्वी अफ्रीका एवं दक्षिण एशिया में टिड्डियों के हमले और अब कोविड-19 वैश्विक महामारी ने मानव तथा पर्यावरण की परस्पर निर्भरता को उजागर किया है।
  • वर्ष 1972 में स्टॉकहोम कन्वेंशन में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व पर्यावरण दिवस (WED) की नींव रखी थी। इसके पश्चात, वर्ष 1974 (Theme : Only One Earth) से प्रति वर्ष 5 जून को इसका आयोजन किया जाता है।
  • प्रत्येक वर्ष कोई एक देश विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन करता है। इस वर्ष जर्मनी की सहभागिता में कोलम्बिया विश्व पर्यावरण दिवस की मेज़बानी कर रहा है। इस अवसर पर, भारत में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने शहरी वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिये नगर वन (Urban forest) नामक कार्यक्रम लॉन्च किया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR